Bill Gates Anmol Vachan In Hindi




बिल गेट्स के अनमोल वचन


बोधिक  सम्पदा किसी केले की बाहरी खोल की तरह होती हैं।


हालाँकि मुझे दूसरों को क्या करना चाहिए, के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है, मुझे लगता है कि मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूँ और एक बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से समाज को वापस देने के लिए एक जिम्मेदारी महसूस कर रहा हु।


 टेक्नोलॉजी केवल मात्र एक औजार है जो बच्चों को एक साथ काम करने के लिए पास लाते है पर जहां तक बात बच्चों को प्रेरित करने की है तो शिक्षक सबसे महत्तवपूर्ण है।


हर व्यक्ति को एक कोच की जरुरत होती है।  इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप एक बास्केटबाल, एक टेनिस खिलाडी, एक पहलवान या एक ब्रिज प्लेयर है।


मैं परीक्षा में कुछ विषयो में फ़ैल हो गया। और मेरे सभी दोस्त पास हो गये !अब वे माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी में इंजीनियर है और मै माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी का मालिक हूँ।


व्यापार, कुछ नियमो आर बहुत सारे जोखिम के साथ एक पैसों का खेल (मनी गेम) है।


अक्सर आपको अपने अंतर्ज्ञान पर ही भरोसा करना होगा।


जलवायु परिवर्तन एक भयानक समस्या है, और इसे पूरी तरह से हल किया जाना चाहिए।यह एक बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए


चाहे वो गूगल हो या एप्पल या फ्री सौफ्टवेयर, हमारे कुछ शानदार प्रतिस्पर्धी हैं जो हमें चौकन्ना रखते हैं।


ऐसे लोग हैं जिन्हें पूँजीवाद पसंद नहीं है, और ऐसे लोग भी हैं जिन्हें पर्सनल कम्प्यूटर्स पसंद नहीं है। पर ऐसा कोई भी नहीं है जिसे पी सी पसंद हो और वो माइक्रोसोफ्ट को पसंद ना करता हो।


हम सभी को ऐसे लोगों की जरूरत है जो हमे फीडबैक (प्रतिक्रिया) दे सके। क्योंकि इन्ही के कारण हम सुधार करते है।


रोकथाम के बिना उपचार अस्थायी है।


उम्मीदे प्रथम श्रेणी के सत्य का एक रूप है : यदि लोग ऐसा विश्वास करते है तो यह सच है।


टीवी वास्तविकता से परे है। वास्तविक जीवन में लोगों को नौकरी पर जाना पड़ता है बजाए कैफे में बैठने के।


मेरा विश्वास है की यदि आप लोगो को समस्याएं दिखाओंगे और उनका हल सुझाओगे तो लोग उसको अपनाने के लिए आकर्षित होंगे।


एक अच्छा पेशेवर इंजीनियर बनने के लिए आपको अपनी परीक्षा की तैयारी हमेशा देर से शुरू करनी चाहिए क्योंकि यह आपको समय को मैनेज करना और इमरजेंसी को हैंडल करना सिखाएगा।


अगर हम अगली सदी की तरफ देखें तो लीडर वो होंगे जो दूसरों को शशक्त बना सकें।


अगर आप अच्छा नहीं बना सकते तो कम- से- कम ऐसा तो कीजिए कि वह अच्छा दिखे।


यदि   जनरल मोटर्स कम्प्यूटर  इंडस्ट्री  के  हिसाब  से  अपनी  टेक्नोलॉजी  का विकास  करता  तो  आज  हम  $25 की  कार  चला  रहे  होते  जो  1000 माईल्स पर गैलन के हिसाब  से  चलती।


जीवन सेमेस्टर में विभाजित नहीं है। आपको गर्मियों में छुट्टी नहीं मिलती है और कुछ नियोक्ता आपको अपने आप को खोजने में मदद करने में रुचि रखते हैं।


निसंदेह मेरे बच्चों के पास कम्प्यूटर होगा लेकिन पहली चीज़ जो वो प्राप्त करेंगे वो बुक्स (पुस्तकें) होगी।


बेवकूफ बनकरखुश रहिये और इसकी पूरी उम्मीद हैं की आप अंत में सफलता प्राप्त करेंगे


अगर मैं पहले से कोई अंतिम लक्ष्य बना के चलता तो क्या आपको नहीं लगता है कि मैं उसे सालों पहले पूरा कर चुका होता।


मैं एक कठिन काम को करने के लिए एक आलसी इंसान को चुनुंगा क्योकि आलसी इंसान उस काम को करने का एक आसान तरीका खोज लेगा।


जीवन न्याययुक्त नहीं है, इसकी आदत डाल लीजिये।


यह सही हैं की सफलता का जश्न आप मनाये पर अपने पुराने बुरे समय को याद रखते हुए।


यदि आप गरीब जन्मे है तो यह आपकी गलती नहीं है लेकिन यदि आप गरीब मरते है तो यह आपकी गलती है।


हमें अपने पैर पर खड़े रहने के लिए गूगल बिंग जैसे ब्रांड से प्रेरणा लेते हैं।


सफलता की खुशियां मनाना ठीक है लेकिन असफलताओं से सबक सीखना अधिक महत्वपूर्ण है।


जब आपके हाथ में पैसा होता है तो केवल आप भूलते है की आप कौन है लेकिन जब आपके हाथ खाली होते है तो सम्पूर्ण संसार भूल जाता है की आप कौन है।


अपने आप की तुलना किसी से मत करो, यदि आप ऐसा कर रहे है तो आप स्वयं अपनी बेइज़्ज़ती कर रहे है।


सफलता एक घटिया शिक्षक है। यह लोगों में यह सोच विकसित कर देता है कि वो असफल नहीं हो सकते।


आपके सबसे असंतुष्ट ग्राहक आपके सीखने का सबसे बड़ा स्त्रोत हैं।


चाहे आपमें कितनी भी योग्यता क्यों न हो, केवल एकाग्रचित्त होकर ही आप महान कार्य कर सकते हैं।

Post a Comment

3 Comments

Thanks For Comments